फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की ट्राउट मछली का अब नेपाल के लोग लेंगे स्वाद

Fri, 12 Jun 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब सीमांत जिले की ट्राउट मछली का नेपाल के लोग स्वाद लेंगे। मुनस्यारी और धारचूला से ट्राउट मछली का नेपाल में निर्यात होगा।
विज्ञापन

सीमांत जिले के बुंगबुंग, सिर्खा और नमजला में ट्राउट मछली का पालन होता है। अब तक इस मछली की आईटीबीपी, एसएसबी और सेना को आपूर्ति होती थी। अब इस मछली का नेपाल में निर्यात होगा। कैबिनेट मंत्री ने ट्राउट मछली के विदेश में निर्यात की योजना को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा है कि नेपाल को शुरू हुआ यह निर्यात उत्तराखण्ड की ट्राउट मछली के लिए नए बाजारों के द्वार खोलेगा। वहीं प्रदेश के मत्स्य पालकों को इसकी बेहतर कीमत भी मिलेगी। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी प्रदेश की ट्राउट मछली की मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिला मत्स्य अधिकारी डॉ. रमेश चलाल ने बताया कि इन क्षेत्रों से ट्राउट मछली के नेपाल में निर्यात से मत्स्य पालकों को 23 लाख की आय प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें