पिथौरागढ़। शुक्रवार को एसपी रेखा यादव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में मासिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। एसपी ने माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
एसपी ने दूरसंचार के उपनिरीक्षक मनोज डसीला, आशीष रावत, मोहम्मद हासिम, कमलेश चंद्र जोशी, मनोज जलाल, अपर उपनिरीक्षक मोहम्मद कासिम सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह, चंद्र किशोर, मोहन सिंह, भानुप्रताप सिंह, अभिराज सिंह, नरेंद्र राणा, मनोज भट्ट, अनिल मर्तोलिया, जयराज सिंह, होशियार सिंह, मदन मोहन, पूरन सिंह, आन सिंह, आकाश आर्या, नरेंद्र मेहता, श्रवण कुमार, दीपक कुमार, नीमा, जीना कोरंगा, नरेश सिंह बोहरा और फायर मैन नरेंद्र गिरी को सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने पुलिस में तैनात कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को छात्रवृति दी। जिले के सभी थानों, चौकियों और शाखा प्रभारियों को अनुशासन में रहकर सजगता और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, विभागीय समस्याओं, अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट कार्यालय भेजने, कार्यस्थलों पर मजदूरों का शत प्रतिशत सत्यापन करने और कार्यस्थलों पर हॉट स्पॉट जगहों को चिह्नित कर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। गोष्ठी में सीओ परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला समेत जनपद के सभी थानों, चौकियों और शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। संवाद