पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। तड़के जन्या-पुन्यू मनाई जाएगी। इसके बाद नया जनेऊ धारण कर रक्षा धागा बांधा जाएगा। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पर्व की खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने भाइयों की कलाई सजाने के लिए जहां राखियां खरीदी वहीं भाइयों ने भी मिठाई की खरीदारी की। रेडीमेड गारमेंट्स और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी काफी चहलपहल रही। भाइयों के घर जाने के लिए टैक्सी स्टैंड पर काफी भीड़ रही।
मिठाई दाम (प्रति किलो)
अंजीर फ्रूट (शुगर फ्री) 1200 रुपये
काजू बर्फी 1000 रुपये
पिस्ता बर्फी 500 रुपये
प्लेन बर्फी 440 रुपये
बीकानेरी 440 रुपये
मोतीचूर 420 रुपये
गुलाबजामुन 420 रुपये
छेना 420 रुपये
डोडा बर्फी 500 रुपये
कलाकंद 500 रुपये
पेड़ों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन का पर्व
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अभिलाषा एकेडमी डीडीहाट के बच्चों ने पेड़ों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण से जल संरक्षण विषय पर गोष्ठी भी की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक छात्र-छात्राएं और विद्यालय का समस्त स्टाफ प्रति वर्ष 10-10 पौधों का संरक्षण कर पर्यावरण संरक्षण में प्रति वर्ष अपनी व्यक्तिगत प्रगति रिपोर्ट करेगा। वहां एकेडमी के निदेशक डॉ. किशोर कुमार पंत, प्रबंधक चंचल नितवाल, प्रधानाचार्य डॉ. अनिता जोशी, स्नेहलता पाटनी, सरिता जिमवाल, भावना जोशी, वंदना देवी, तुलसी बोरा, नीरू देवी, सोनू मौजूद रहे। संवाद