फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बथौली सड़क का काम बंद करने से लोग भड़के

Tue, 17 Jul 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दोबांस के चौपाता से बथौली के लिए बन रही सड़क का काम बीच में ही बंद करने से इलाके के लोग भड़क गए हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय आकर लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क का काम शुरू कराने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, अवकाश प्राप्त ऑनरेरी कैप्टन जमन सिंह कठायत के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि छह किमी लंबी सड़क का कार्य वर्ष 2016 में शुरू हुआ, लेकिन काम काफी धीमी गति से किया जा रहा था। केवल तीन किमी सड़क बनाने के बाद 2017 में काम बंद कर दिया गया। इसके अलावा सड़क निर्माण से निकला मलबा डंपिंग जोन में न डालकर बस्ती में डाला गया है, जो बरसात में खतरा उत्पन्न कर सकता है।

कहा कि सड़क अधूरी रहने से लोगों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रभारी डीएम वंदना ने जानकारी हासिल कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। प्रदर्शन में प्रधान कलावती देवी, जगमोहन जीना, तेज सिंह जीना, विशन सिंह जीना, प्रकाश सिंह जीना, गमेश सिंह, हयात सिंह जीना आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें