फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैंक शिफ्ट करने के विरोध में महिलाओं ने दिया धरना

Thu, 08 Aug 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। पुराने बाजार में संचालित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा को शिफ्ट करने के विरोध में महिलाओं ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि बैंक को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र की महिलाओं ने बैंक के बाहर धरना देते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। 80 वर्षीय व्यापारी दान सिंह बिष्ट, 75 वर्षीय राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल वर्मा, 73 वर्षीय राम सिंह जंगपांगी भी धरने पर बैठे। सभी ने कहा कि बैंक शाखा से दूरदराज के ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है। सालों से पुरानी बाजार में संचालित बैंक को अन्यत्र शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है। बैंक शिफ्ट होने से क्षेत्र के लोगों के साथ ही महिलाओं की दिक्कत बढ़ेगी। बैंक प्रबंधन को अपना यह निर्णय वापस लेते हुए पुरानी जगह बैंक का संचालन करना होगा। चेतावनी दी कि बैंक शिफ्ट किया तो आंदोलन होगा। धरने में बसंती पंचपाल, राखी बृजवाल, नीता पपनै, बिमला पंचपाल, नीमा पाठक, गोविंदी बिष्ट, ज्योति पाठक, बीना देवी, हरप्रिया बिष्ट, दीपा बिष्ट, जानकी देवी, पुष्पा देवी, दीपा वर्मा, देवकी देवी, ममता देवी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें