फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एक शिक्षक के भरोसे हुए पढ़ाई तो 30 छात्रों ने टीसी कटवाई

Sat, 28 Sep 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के दावे हवाई साबित हुए हैं। प्राथमिक विद्यालय जारा में पांच कक्षाओं के 30 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षक तैनात हैं। मानकों के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो 30 विद्यार्थियों को टीसी कटवाकर अन्य विद्यालयों का रुख करना पड़ा है।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के प्राथमिक विद्यालय जारा में शिक्षा सत्र की शुरुआत में 60 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। यह विद्यालय तहसील क्षेत्र के सबसे अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में शामिल था। यहां दो शिक्षकों की तैनाती की गई थी। यहां तैनात एक शिक्षक को डेढ़ साल पूर्व तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाननी में तैनाती दे दी गई। पर्याप्त शिक्षक न होने से 30 विद्यार्थियों ने टीसी कटवा ली। नतीजतन अब यहां छात्र संख्या घटकर 30 रह गई है। हैरानी है कि अब भी सिर्फ एक शिक्षक पांच कक्षाओं के इन छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। इस अनदेखी से छात्र परेशान हैं और अभिभावक उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं। संवाद
शिक्षक ने विद्यालय देखा और लौटकर नहीं आया
पिथौरागढ़। स्थानीय लोगों के मुताबिक बीते दिनों काउंसिलिंग के बाद प्राथमिक विद्यालय जारा के लिए एक शिक्षक की तैनाती हुई। उन्होंने बताया कि शिक्षक विद्यालय देखने पहुंचा और दोबारा लौटकर नहीं आया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक संबंधित शिक्षक ने तहसील के इस दूरस्थ विद्यालय में तैनाती लेने से इनकार किया है।
विज्ञापन

नजदीकी विद्यालयों में चाहिए शिक्षकों को तैनाती
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के दूरस्थ विद्यालयों में तैनाती लेने से शिक्षक हाथ पीछे खींच रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बीते दिनों 322 बेसिक शिक्षकों की तैनाती के लिए काउंसिलिंग हुई। अधिकतर शिक्षकों की दूरस्थ विद्यालयों में तैनाती होनी थी। तीन बार काउंसिलिंग के बाद भी सिर्फ 168 शिक्षक ही विभाग को मिल सके हैं। अधिकारियों के मुताबिक प्रशिक्षितों के दूरस्थ विद्यालयों में तैनाती लेने से हाथ पीछे खींचने से शिक्षकों की कमी को दूर करना चुनौती बन गया है।
प्राथमिक विद्यालय जारा के एक शिक्षक को व्यवस्था के तहत अन्य विद्यालय में भेजना पड़ा। जारा विद्यालय के लिए एक शिक्षक की तैनाती की गई। संबंधित शिक्षक ने यहां तैनाती लेने से इनकार कर दिया। शिक्षकों की तैनाती के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है यहां शिक्षक की तैनाती होगी।
विज्ञापन

आशा राम, खंड शिक्षा अधिकारी, धारचूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें