पिथौरागढ़। बेड़ीनाग के जगथली गांव में पुलिस ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंगलवार रात थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। टीम ने ग्रामीणों को साइबर और बाल अपराधों की जानकारी देते हुए उन्हें इससे बचने के उपाय बताए। कहा कि सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना प्रसारित करने से बचें। सोशल मीडिया में देश विरोधी पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद