फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीएसएनएल के टावर की आठ लाख कीमत की बैटरी चोरी

Wed, 14 May 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। झूलाघाट के अमतड़ी गांव के लगे मोबाइल टावर की सात बैटरी चोरी हो गई है। बैटरियों की कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को चोरों ने अमतड़ी में लगे बीएसएनएल के मोबाइल टावर में लगे बैटरी के रूम का ताला तोड़कर 48 बोल्ट की सात बैटरी अज्ञात चोर ले गए। टावर की देखरेख कर रहे चौकीदार उदर राम को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब चौकीदार ने सुबह कक्ष का ताला टूटा देखा तो इंजीनियर सूरज सिंह को इस बारे में बताया। सूरज सिंह ने इसकी सूचना अस्कोट थाना पुलिस को दी। इंजीनियर सूरज सिंह ने बताया कि चोरी हुई बैटरियों का उपयोग सिर्फ मोबाइल टावर में ही होता है। अमतड़ी में लगा टावर काली नदी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। चोरी गई बैटरी काली नदी के रास्ते नेपाल भेजे जाने की आशंका है। थाना प्रभारी सुरेश कंबोज ने बताया कि जांच चल रही है। जल्दी चोरों का पता लगा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें