नाचनी (पिथौरागढ़)। दो माह बीतने के बाद भी नाचनी और तेजम में एसबीआई के एटीएम बंद पड़े हैं। पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रुपये निकालने को लेकर भारी पेशानी उठानी पड़ रही है। तेजम के पूर्व प्रधान हरीश रावत का कहना है कि बैंक अधिकारी कभी एक सप्ताह का तो कभी पंद्रह दिन में एटीएम संचालन का हवाला देते आ रहे हैं। तल्ला जोहार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराज कोरंगा ने शीघ्र एटीएम चालू करने की मांग की है। कहा कि जल्द संचालन नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद