फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घाट-पिथौरागढ़ ऑल वेदर रोड पर मलबा गिरने से दो घंटे बाधित रहा यातायात

Fri, 27 Sep 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन घाट रोड सुबह मलबा आने से बंद रही। इस दौरान दर्जनों वाहन फंसे रहे। सीमांत जिले में बारिश से मलबा और बोल्डर आने से 14 सड़कें बाधित रहीं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


घाट-पिथौरागढ़ सड़क पर शुक्रवार को घाट बैंड के पास मलबा गिर गया। इससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया। धारचूला-तवाघाट सड़क भी भूस्खलन से कुछ समय के लिए बंद रही। थल-सातशिलिंग सड़क बोल्डर गिरने और भू धंसाव से बंद है। इनके अलावा एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, तवाघाट-खेला-गर्गुवा, कालिका-लिणुवा, मदकोट-बौना, बाथीगूंठ-सुंदरीनाग, कोटा-कांडाधुरा-मुनस्यारी, खड़िक-मलौन, डीडीहाट-आदीचौरा-हुनेरा, बेड़ीनाग-खितोली-ग्वीर, ड्योड़ा-बारमो सड़क भूस्खलन से बंद हैं।
पिछले 24 घंटे में धारचूला में सर्वाधिक 44.2, तेजम में 30, बंगापानी में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। उधर धारचूला में बारिश से काली नदी का जल स्तर फिर से बढ़ने लगा है। नदी चेतावनी स्तर 889 मीटर से कुछ ही नीचे 888.70 मीटर पर बह रही है।
विज्ञापन

लिंठ्यूड़ा मैदान के पास सड़क बदहाल
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में जीजीआईसी के पास से पुनेड़ी, तड़ीगांव, आईटीआई और एआरटीओ कार्यालय को जाने वाली सड़क लिंठ्यूड़ा मैदान के पास कीचड़ से दलदल हो गई है। स्थानीय निवासी दीप जोशी ने बताया कि स्कूली बच्चों के साथ ही दो पहिया वाहन चालक और बेस अस्पताल आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें