फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर DM को दिया ज्ञापन, कहा- जंगल के बीच सड़क निर्माण से नहीं होगा लाभ

Fri, 27 Sep 2024 08:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

ग्यालपानी, सुंतापोखरी के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांवों के बीच सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि जंगल के बीच से सड़क निर्माण के लिए सर्वे किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर DM को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

ग्यालपानी, सुंतापोखरी के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांवों के बीच सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि जंगल के बीच से सड़क निर्माण के लिए सर्वे किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिलेगा।

शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और शंकर जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि ग्यालपानी-सुंतापोखरी सड़क की कई साल पूर्व सर्वे की गई थी। कुछ लोग जंगल के बीच सड़क का निर्माण करना चाहते थे। ऐसे में विवाद पैदा होने पर सर्वे नहीं किया गया।

विज्ञापन


कहा कि जंगल के बजाय गांवों के बीच सड़क का निर्माण होता तो प्राथमिक विद्यालय के साथ ही गौतालीघोल, सुंगरखोल, जुगलापानी, चौबाट आदि गांव भी इससे जुड़ते। उन्होंने कहा कि अधिकतर ग्रामीण सड़क के लिए अपनी जमीन देने के लिए भी तैयार हैं। ऐसे में उन्होंने फिर से सर्वे कर गांवों के बीच सड़क निर्माण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जगदीश, जीवन चंद्र, कैलाश चंद्र, राजेश चंद्र सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें