पिथौरागढ़। राजकीय इंटर काॅलेज गर्खा में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन, विद्यालय प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यों ने ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी विषय के पद रिक्त हो गए हैं। भौतिक विज्ञान, समाज शास्त्र, गृह विज्ञान आदि विषयों के पद पूर्व से ही रिक्त हैं। कहा है कि हिंदी, गणित, जीव विज्ञान, भूगोल, कला आदि में कई वर्षों से अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। कहा है कि अतिथि शिक्षक भी दो अगस्त से देहरादून में आंदोलन में प्रतिभाग करने वाले हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो जाएगी। उन्होंने छात्र हितों को देखते हुए अति दुर्गम विद्यालय में अविलंब शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में डीपी पोखरिया, होशियार सिंह, दीवान ऐरी, भूपेंद्र कन्याल, प्रेम बसेड़ा, योगेश आर्या आदि मौजूद रहे। संवाद