फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हत्यारों के नहीं पकड़े जाने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Tue, 10 Jun 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला में युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से गलाती के लोगों में आक्रोश है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर एसपी कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसपी रेखा यादव को ज्ञापन देते हुए कहा जल्द हत्यारे नहीं पकड़े गए तो वे हाईवे जाम कर धारचूला नगर के लिए जलापूर्ति रोक देंगे।
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर गलाती के लोग मंगलवार को किशोर कैल्विन धामी के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीते शनिवार रात युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। तीन दिन बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है जो कानून व्यवस्था पर सवाल है। हत्यारे बेखौफ घूम रहे हैं।
कहा क्षेत्र में पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन इन घटनाओं में शामिल आरोपी आज तक नहीं पकड़े गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश और जिले में कानून व्यवस्था की मजबूती के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। यहां नवीन सिंह धामी, किशोर धामी, प्रेम, गोकुल सिंह, नीराज बिष्ट आदि युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें