फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 68 विधायकों ने पर्वतीय समाज की भावनाओं को आहत किया

Fri, 07 Mar 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि पर्वतीय व्यक्ति के लिए विधानसभा में अपशब्दों का प्रयोग हुआ। सदन में विधानसभा अध्यक्ष सहित 68 विधायकों ने इसका विरोध नहीं किया। भाजपा के 68 विधायकों ने पर्वतीय समाज की भावनाओं को आहत किया।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में पहाडियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया और वहां मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सहित 68 विधायक मौन रहे।
सदन में मौजूद विधायकों को इसका विरोध करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में जनता को अपने विधायक के आवास पर जाकर उन्हें उलाहना पत्र देना चाहिए, इसके लिए लोगों को यूकेडी जागरूक कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसदीय कार्यमंत्री ने वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल का निर्माण किया है। जीरो टॉलरेंस और भू माफिया को भगाने की बात करने वाली भाजपा सरकार इस मामले में चुप है। यहां केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, जबर सिंह पावेल, जिलाध्यक्ष चंद्रखेशर पुनेड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें