फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 600 करोड़ की योजना को मिलेगी स्वीकृति तो पेयजल दिक्कत होगी दूर

Fri, 21 Feb 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में हर साल बढ़ रही आबादी और जल संकट को देखते हुए इससे निपटने का प्लान तैयार हुआ है। यह प्लान तभी धरातल पर उतरेगा जब 600 करोड़ की योजना को स्वीकृति मिलेगी। यदि इस योजना को स्वीकृति मिली तो अगले 30 साल तक नगर में पानी की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

नगर की प्यास बुझाने के लिए आंवलाघाट और घाट पंपिंग योजना को धरातल पर उतारा गया है। वर्ष 1978 में एक करोड़ रुपये से बनी घाट पंपिंग योजना से चार तो वर्ष 2016 में 79 करोड़ रुपये से बनी आंवलाघाट योजना से छह एमएलडी पानी नगर में पहुंच रहा है। अन्य छोटी-बड़ी योजनाओं को शामिल किया जाए तो नगर में वर्तमान में 10 से 12 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। जल निगम के मुताबिक बीते दो दशक में नगर की आबादी करीब दो से तीन गुना बढ़ी है और वर्तमान में इसके डेढ़ लाख पहुंचने का अनुमान है। नगर में हर रोज 15 से 16 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ रही है। गर्मी में यह जरूरत और भी बढ़ जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए जल निगम ने 600 करोड़ रुपये का प्लान तैयार कर शासन में भेजा है। इसके तहत आंवलाघाट में बड़े पंप लगाने के साथ ही नए वैल के निर्माण की योजना है। करीब 17 किमी लंबी घाट पंपिंग योजना का भी पुनर्गठन होगा। नए पंप और नए कुएं बनेंगे। दोनों योजनाओं से 26 एमएलडी पानी नगर में पहुंचेगा। अधिकारियों का साफ तौर पर कहना है कि यदि इस योजना को मंजूरी मिली तो अगले 30 सालों तक नगर में पानी की कोई समस्या नहीं होगी। संवाद
थरकोट झील से चार एमएलडी पानी पहुंचाने की योजना
पिथौरागढ़। टनकपुर हाईवे पर थरकोट के पास सिंचाई विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झील का निर्माण किया है। नगर में पानी की जरूरत को देखते हुए जल निगम ने इस झील से पेयजल योजना के निर्माण का खाका खींचा है। जल निगम के मुताबिक थरकोट झील से चार एमएलडी पानी नगर में पहुंचाने की योजना है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


लेटलतीफी से 45 फीसदी बढ़ गई लागत
पिथौरागढ़। जल निगम ने नगर में 30 एमएलडी पानी पहुंचाने की योजना का प्रस्ताव तैयार कर 421 करोड़ रुपये का आगणन दो साल पूर्व शासन में भेजा। समय रहते इसकी स्वीकृति नहीं मिली तो इसकी लागत 43 फीसदी बढ़ गई है। अब इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए 600 करोड़ रुपये की जरूरत है।
निश्चित तौर पर नगर में आबादी बढ़ने के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ रही है। इसके लिए तैयार प्लान का आगणन शासन में भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिली तो आंवलाघाट और घाट पंपिंग योजना के साथ ही थरकोट झील से 30 एमएलडी पानी नगर में पहुंचेगा जो अगले 30 साल तक पर्याप्त होगा।
विज्ञापन

रंजीत धर्मशक्तू, ईई, जल निगम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें