फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 22 घंटे बाद विमान की तकनीकी खराबी दूर, नौ यात्रियों को लेकर दून रवाना

Fri, 25 Oct 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते विमान 22 घंटे तक खड़ा रहा। देहरादून से आई इंजीनियरों की टीम ने किसी तरह तकनीकी खराबी दूर की तब जाकर विमान दूसरे दिन नौ यात्रियों को लेकर दून रवाना हुआ।
विज्ञापन

सीमांत जिले के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए देहरादून से नैनीसैनी एयरपोर्ट तक 19 सीटर विमान का संचालन किया गया है। बीते बृहस्पतिवार को विमान यात्रियों को लेकर दून से नैनीसैनी पहुंचा लेकिन नहीं लौट सका। विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह एयरपोर्ट पर खड़ा हो गया। पायलट ने खराबी दूर करने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में दून के लिए बुकिंग कराकर नैनीसैनी पहुंचे यात्रियों को टैक्सी के सहारे गंतव्य को रवाना होना पड़ा। खराबी दूर करने के लिए देहरादून से इंजीनियर बुलाए गए। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह इंजीनियरों की टीम रोड से नैनीसैनी पहुंची। बमुश्किल 22 घंटे बाद सुबह 10 बजे खराबी दूर की गई। दोपहर 12:15 बजे विमान नौ यात्रियों को लेकर दून रवाना हुआ। संवाद
तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने से यात्रियों ने नहीं की बुकिंग
पिथौरागढ़। सीमांत जिले से संचालित विमान और हेली सेवा पूर्व में भी यात्रियों को धोखा देती रही है। बृहस्पतिवार को तकनीकी खराबी के चलते कई यात्रियों को टैक्सी से दून रवाना होना पड़ा तो कई निराश होकर घर लौटे। विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी सार्वजनिक होने पर यात्रियों ने बुकिंग नहीं कराई। ऐसे में खराबी दूर होने के बाद भी 19 सीट के सापेक्ष सिर्फ नौ यात्रियों ने ही सेवा पर भरोसा जताते हुए बुकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमान की तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए देहरादून से इंजीनियर बुलाए गए। खराबी दूर होने के बाद विमान नौ यात्रियों को लेकर देहरादून रवाना हुआ।
अमर, एयरपोर्ट मैनेजर, फ्लाई बिग, नैनीसैनी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें