फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गोचर अस्पताल में दो बजे बाद नहीं मिलती दवा

Fri, 20 Sep 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। गोचर पीएचसी में फार्मासिस्ट की दिक्कत से क्षेत्र के मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। स्थानांतरण के बाद डीडीहाट सीएचसी से फार्मासिस्ट की व्यवस्था की गई है। स्थायी फार्मासिस्ट न होने से दो बजे बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को दवा मिलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने इस गंभीर समस्या को देखते हुए जल्द स्थायी फार्मासिस्ट की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक महीने पूर्व फार्मासिस्ट का स्थानांतरण हो गया है लेकिन नई तैनाती नहीं की गई। डीडीहाट सीएचसी से फार्मासिस्ट की ड्यूटी अस्पताल में लगाई गई है। ओपीडी के बाद दो बजे वह डीडीहाट लौट रहे हैं। इससे मरीजों को दवा नहीं मिल रही है। अस्याली गांव के सुरेश चंद रजवार सहित अन्य लोगों ने कहा कि इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचे मरीजों को फार्मासिस्ट न होने से दवा नहीं मिल रही है और उन्हें मेडिकल स्टोर की दौड़ लगानी पड़ रही है। बताया कि वह मरीज के साथ अस्पताल पहुंचे। फार्मासिस्ट न होने से वार्ड ब्वाय या नर्स ने दवा दी। कहा कि बगैर जानकारी के दवा देना मरीजों के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने जल्द फार्मासिस्ट की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें