फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क बनी रोखड़ वाहन चलाना हुआ मुश्किल

Mon, 10 Jun 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की लकड़ीगाड़ से चामी गांव तक एक किमी सड़क रोखड़ में बदल चुकी है। लंबे समय से लोग इस सड़क का डामरीकरण करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी डामरीकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक किमी लंबी इस सड़क की पीएमजीएसवाई ने डेढ़ साल पूर्व सोलिंग की थी, लेकिन अभी तक डामर नहीं किया है। सोलिंग उखड़ने से सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। चामी गांव निवासी पूर्व प्रधान अशोक चंद का कहना है कि खस्ताहाल हो चुकी है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। सड़क पर दोपहिया वाहनों के लिए चलना काफी जोखिम भरा हो चुका है। सड़क में अब तक कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो गए हैं। इस सड़क से लेजम, चामी, भनारकोट, कौली, खितोली, अस्याली, बल्याऊं सहित कई गांव के लोग सफर करते है। ग्रामीण पिछले एक साल से इस जगह पर डामरीकरण करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र डामरीकरण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिला मुख्यालय के पांच किमी दायरे में सफर नहीं है आसान
चंपावत। जिला मुख्यालय के पांच किमी दायरे में सड़क पर सफर आसान नहीं है। सड़क में जगह-जगह छोटे बड़े हजारों गड्ढे बने हैं। जरा सी लापरवाही दुर्घटना का सबब बन सकती है। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने सुबह 11 बजे सड़क की पड़ताल की। कोतवाली चंपावत के पास सड़क पर करीब 100 मीटर दायरे में सड़क बदहाल है। सड़क के बीच में हल्की नाली से बन गई है। वन विभाग कार्यालय से लेकर अस्पताल तक सड़क की हालत खराब है। कहीं सड़क पर बड़ा से गोल गड्ढा बना है तो कहीं पर सड़क ठीक नहीं है। बारिश में इन स्थानों में आवाजाही मुश्किल होती है।
विज्ञापन


अस्पताल के समीप भी सड़क ठीक नहीं है। गड्ढों को भरने के लिए पैच तो लगाया गया, लेकिन हालत फिर से खराब होने लगी है। इस स्थान पर बारिश के दौरान पानी जमा हो जाता है। इसके बाद गैस एजेंसी कार्यालय के पास करीब 200 मीटर के दायरे में सड़क सड़क जैसी नहीं लगती है। सड़क जगह-जगह खराब है। थोड़ा आगे जाकर कुछ गड्ढे और दिख जाएंगे। सड़क पर बाजार चौकी के समीप किनारे सड़क पर दो गड्ढे बने हैं। इसमें लगातार पानी भरा रहता है। खटकना पुल पर बारिश के दौरान पानी का तालाब बन जाता है।
इसके बाद टीआरसी के समीप सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर बने गड्ढे वाहन सवारों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। छतार पुल के पास भी सड़क दुरुस्त नहीं है। यहां पर बारिश में पानी जमा हो जाता है। नगर के पांच किमी दायरे में बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। अक्सर इन घटनाओं के कारण दुर्घटनाओं का डर बना रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें