फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रई- मड़खड़ायत सड़क की बदहाली से लोग परेशान

Sat, 10 Feb 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रई- मड़खड़ायत सड़क की बदहाली से लोग परेशान हैं। इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। यह सड़क एआरटीओ कार्यालय, आईटीआई सहित कई गांवों को जोड़ती है।
विज्ञापन

रई-मड़खड़ायत को जोड़ने वाली सड़क रई से ही खराब है। सड़क पर डॉन बॉस्को स्कूल के पास बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। यहां कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा एआरटीओ कार्यालय को जाने वाली और मड़ सिलौली, मड़ खड़ायत को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह बदहाल है इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। लोनिवि के एसई एबी कांडपाल का कहना है कि सड़क की स्थिति को दखने के लिए जल्द टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें