झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट थाने में पुलिस, एसएसबी, आईबी और कस्टम विभाग की बैठक हुई। इसमें भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के साथ ही सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।
एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर हुई बैठक में सभी सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की बात कही। कहा कि सीमा पर किसी भी तरह की अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए नियमित गश्त की जाती है।
अंतरराष्ट्रीय सीमा से किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी न हो इसके लिए कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद ही सामान को लाने ले जाने की बात पर जोर दिया गया। सभी एजेंसी के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधि रोकने के साथ ही मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सुझाव भी दिए। संवाद