फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोकलैंड से खड़िया खनन करने पर बौखलाए लोग

Sun, 01 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देवलथल के हराली में पट्टाधारक द्वारा खड़िया खनन के लिए रात में अवैध रूप से पोकलैंड मशीन लगाने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की रात तीन घंटे तक पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग में चक्काजाम किया। पुलिस, प्रशासन, वन, खनन महकमे की उदासीनता के खिलाफ देवलथल के ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार की शाम को जैसे ही लोगों को देवलथल के हराली में खड़िया खनन के लिए पट्टाधारक द्वारा पोकलैंड मशीन लाने की जानकारी मिली तो आक्रोशित लोगों ने शाम को सात बजे पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग में रामकोट के पास पहुंचकर पोकलैंड मशीन को रोककर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, सचिन सोराड़ी ने डीडीहाट के एसडीएम जयभारत सिंह और थल के थानाध्यक्ष बलवंत सिंह कांबोज को खड़िया खनन के लिए पोकलैंड मशीन लाने और ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने की सूचना दी। देवलथल में तैनात पुलिस के दो सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर पोकलैंड मशीन के चालक से मशीन हटाने को कहा, जिस पर चालक पुलिस के जवानों से ही भिड़ गया।

 ग्रामीण पोकलैंड मशीन के चालक से लिखित में पोकलैंड मशीन से खनन न करने का आश्वासन मांगने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद चालक से लिखित में पोकलैंड मशीन न लगाने का आश्वासन मिलने के बाद करीब रात 10 बजे ग्रामीणों ने जाम हटाया। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि मशीनों से खनन किए जाने से इलाके में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिम्मेदार महकमे निष्क्रिय हैं। विरोध करने वालों में हराली के ग्राम प्रधान हरीश भट्ट, तुलसी देवी, देवकी देवी, भागीरथी देवी, रेनू, पार्वती, माधवी, इंदिरा, जानकी देवी, जयंती देवी, मीना देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें