फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के नाम पर लूटा जा रहा लोगों को

Sat, 07 May 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट
विज्ञापन
शिक्षा स्वराज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा स्वराज यात्रा शनिवार को यहां पहुंच गई। 20 अप्रैल को देहरादून से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ता अब तक राज्य के 68 स्थानों पर सभाएं कर चुके हैं। शिक्षा स्वराज यात्रा की संयोजक कमला पंत ने कहा कि राज्य में शिक्षा के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। सरकारी शिक्षा को जानबूझकर इसलिए गर्त में डाला जा रहा है ताकि प्राइवेट स्कूल सही ढंग से पनप सकें। जिस तरह सरकारी स्कूल खाली हो रहे हैं, उसी तरह पहाड़ के गांव भी खाली हो गए हैं।
विज्ञापन


श्रीमती पंत ने जानना चाहा कि 16 वर्ष के इस राज्य में शिक्षा के लिए किस सरकार ने क्या किया। सरकार यह कानून क्यों नहीं बनाती कि सरकारी खजाने से वेतन लेने वाले उसके कर्मचारी अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाएं। साथ ही प्राइवेट स्कूलों की लूट को रोकने के लिए कानून तैयार क्यों नहीं करती। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शिक्षा और विकास को लेकर निकाली जा रही है। इस विषय को राजनैतिक मुद्दा बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश के 70 विधायकों पर जब उनकी पार्टी ही विश्वास नहीं कर रही है तो जनता कैसे विश्वास करने लग जाए।

उन्होंने जनता से अपील की कि वह नेताओं के सामने इसी एजेंडे को रखें। गंगोलीहाट में भी शिक्षा स्वराज यात्रा के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर बातें रखी। इस मौके पर कर्नल डीपी डिमरी, तुषार पंत, राजीव कुमार, मनोज ध्यानी, जबर सिंह, आकाश भारती, पद्मा गुप्ता, शोभित, मोहन आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें