फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जौलजीबी, पांखू, तेजम में आधार केंद्र बंद होने लोग परेशान

Mon, 28 Jul 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के जौलजीबी, पांखू, तेजम में लंबे समय से डाकघरों में आधार केंद्र बंद हैं। इस वजह से लोगों को आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने में काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रधान डाकघर से कई बार आधार केंद्रों का संचालन करने की मांग की लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जौलजीबी में हार्डवेयर और पांखू, तेजम में नेटवर्क की दिक्कतों के चलते आधार केंद्र बंद पड़ा हैं। पांखू और तेजम के डाकघरों में बीएसएनएल के नेटवर्क की परेशानी है। इस कारण यहां के लोगों को आधार कार्ड बनाने, अपडेट सहित अन्य कार्य के लिए पिथौरागढ़ के प्रधान डाकघर की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे लोगों का धन और समय दोनों ही व्यय हो रहा है। तेजम के ग्रामीणाें ने कुछ माह पूर्व धरना प्रदर्शन कर नेटवर्क को ठीक करने की मांग की थी। लोगों और डाक कर्मचारियों की शिकायतों पर प्रधान डाकघर ने बीएसएनएल से लिखित रूप से नेटवर्क को ठीक करने के लि पत्र भेजा था। बावजूद इसके बीएसएनएल की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं जौलजीबी के डाकघर में तकनीकी समस्या के कारण आधार केंद्र बंद है। संवाद
कोट
जौलजीबी, पांखू, तेजम के डाकघरों में आधार कार्ड बनाने के लिए ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है लेकिन तकनीकी और नेटवर्क की दिक्कतों के कारण आधार कार्ड संबंधी सभी कार्य बंद हैं। बीएसएनएल को नेटवर्क ठीक करने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें