फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पेयजल के लिए तरसे लोग, वाहन बुक कर मंगा रहे हैं पानी

Tue, 27 Oct 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर के लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। थल पंपिंग योजना खराब होने से डीडीहाट नगर की 15 हजार की आबादी पिछले 20 दिनों से पानी के लिए तरस रही है। प्राकृतिक स्रोतों के चक्कर काट रहे आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान के ईई को ज्ञापन सौंपकर जल्द आपूर्ति सुचारु न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए थल में रामगंगा नदी पर पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है। नगर में रोजाना सात एमएलडी पानी की जरूरत है। थल पंपिंग योजना के एक पंप में खराबी आने से सिर्फ तीन से चार एमएलडी पानी ही नगर में पहुंच रहा है। ऐसे में बीते 20 दिनों से जलापूर्ति प्रभावित होने से नगर के लोग परेशान हैं। लोग वाहन बुक कर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी मंगाने के लिए मजबूर हैं।
लंबे समय बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर के लोग मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल संस्थान न तो पंपिंग योजना का सुधारीकरण कर रहा है और न ही टैंकरों से पानी बांट रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वे जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में हिमांशु चुफाल, चंचल चौहान, बंशीधर भट्ट, सुजाता देवी, बसंत जोशी, उमेद विश्वकर्मा, दीपक जोशी, दीपक मेहरा, बलवंत कन्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल पंपिंग योजना के एक पंप में खराबी आने से दिक्कत आई है। खराबी को दूर किया जा रहा है। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
-सुरेश जोशी, ईई, जल संस्थान, डीडीहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें