पावत के भैरवां चौराहे में धूप में पानी भरने के लिए हैंडपंप में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय में पानी की किल्लत शुरू होने लगी है। इन दिनों उपभोक्ताओं को पानी के लिए हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ रही है। भीड़ अधिक होने से पानी भरने के लिए घंटों खड़ा होना पड़ रहा है।
शनिवार को पानी के लिए भैरवां चौराहे पर पानी भरने के लिए लोगों को तेज धूप में खड़ा होना पड़ा। हैंडपंपों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।
जल संस्थान लोगों को विभागीय टैंकर से एक दिन छोड़कर पानी दे रहा है लेकिन रोजाना पानी नहीं मिलने से लोगों को धारे-नौले और हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
उसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। आरके वर्मा, एई, जल संस्थान चंपावत ने बताया कि पानी की किल्लत वाले वार्डों में टैंकर से पानी बांटना शुरू कर दिया है। अभी पानी बांटने में पिकप नहीं लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर पिकपों से भी पानी बांटना शुरू कर दिया जाएगा।
मई में भी नहीं बंट रहा पिकप से पानी
चंपावत। जल संस्थान ने अभी पिकप वाहनों से पानी बांटना शुरू नहीं किया है। पिकप से पानी बंटने के बाद लोगों को पर्याप्त पानी मिलना शुरू हो जाएगा। जल संस्थान के टैंकर से प्रतिदिन तीन-चार चक्कर ही लग पा रहे हैं।