फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चमू बैंड- काड़ा सड़क की बदहाली से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Apr 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के धुरौली गांव के ग्रामीणों ने चमू बैंड- काड़ा सड़क को ठीक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि धुरोली और काड़ा गांवा को जोड़ने वाली चमू बैंड चौबाटी सड़क लंबे समय से बदहाल है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी दीवान सिंह ने कहा कि यहां हर साल बरसात में दीवार टूट जाती है। लोक निर्माण विभाग पता नही कैसी दीवार का निर्माण कराता है।
पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि बार बार लोनिवि डीडीहाट के अधिकारियों को बताने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। गांव में एंबुलेंस नहीं आ पा रही है। एक सप्ताह में विभाग सड़क में सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य नहीं करता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप सिंह, कुंदन सिंह, नीरज सिंह, भगवान सिंह, ज्ञान सिंह, दीवान सिंह, मदन सिंह, रघु सिंह, कैलाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, ध्यान सिंह, शकर सिंह, राम सिंह, कृपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


.....................
सड़क नहीं बनने से नाराज सात गांवों के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन
- 50 से अधिक परिवार हैं सड़क सुविधा से वंचित संवाद न्यूज एजेंसी

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के तीन ग्राम सभाओं के सात तोक सड़क सुविधा से वंचित हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
डीडीहाट विकासखंड के ढुंगेती, रानीखेत, लामाघर के तल्ला ढुंगा, कफलीगाड़, पत्याड़, दौला, सालीबगड़, दौलाधार, खतड़िया के सात तोकों में अनुसूचित जाति के लगभग 50 परिवार रहते हैं। सड़क नहीं होने से इन तोकों में रहने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन तोकों से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को 10 से 12 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। स्थानीय निवासी रामी राम, भगवान राम, बलवंत राम, हरीश राम, देवकी देवी, केशर राम का कहना है कि राजनैतिक दल हर चुनाव में इन तोकों तक सड़क पहुंचाने की बात कहते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई भी नेता पलटकर नहीं देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें