फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोपी दबोचा

Tue, 16 Apr 2024 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वाट्सएप पर किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को कोतवाली अस्कोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

17 मार्च 2024 को एक व्यक्ति ने कोतवाली अस्कोट में तहरीर दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग भतीजी का आपत्तिजनक वीडियो वाट्सएप पर वायरल किया है। वीडियो बेड़ीनाग निवासी एक युवक की ओर से वायरल किए जाने की आशंका है। वह पूर्व में भी उनकी भतीजी को डरा धमकाकर अपने साथ ले गया था।
तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली अस्कोट में धारा- 504/506 और 11/12 पॉक्सो अधिनियम और 67(ए) आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट पीसी जोशी ने आरोपी दीपक कुमार (24) निवासी ग्राम चौखुना पोस्ट राईआगर तहसील बेड़ीनाग को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें