फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राज्य आंदोलनकारियों की पत्नियों को है पेंशन स्वीकृत होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शासन से स्वीकृति नहीं मिल पाने के कारण पिथौरागढ़ जिले के राज्य आंदोलनकारियों के 15 आश्रितों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। इस कारण उन्हें परिवार के भरण पोषण में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिले में 300 राज्य आंदोलनकारियों को पेंशन दी जा रही है। आंदोलनकारियों को पेंशन देने के लिए प्रतिमाह 13,51,500 रुपये खर्च हो रहे हैं। 299 राज्य आंदोलनकारियों को 4,500 रुपये और एक को 6,000 रुपये पेंशन का भुगतान किया जाता है। जिन राज्य आंदोलनकारियों का निधन हो चुका है, उनके आश्रितों को अभी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है।
वर्तमान में जिले में करीब 15 राज्य आंदोलनकारियों की पत्नियां पेंशन मिलने का इंतजार कर रही हैं। जिला प्रशासन ने पेंशन का भुगतान करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी इसे स्वीकृति नहीं मिली है। आश्रित पेंशन पाने के लिए इन महिलाओं की विधवा पेंशन बंद हो चुकी है। पिथौरागढ़ के प्रभारी जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान का कहना है कि पेंशन आवेदनों को स्वीकृति मिलने के बाद आश्रितों की पेंशन का भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें