फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपली के लोगों का प्रदर्शन

Mon, 12 Sep 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देते पीपली के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में पिछले शिक्षासत्र में तैनात गेस्ट टीचर को इस बार जीआईसी पीपली के बजाए जीआईसी छड़नदेव में तैनाती दे दी गई है। इसे नियम विरुद्ध बताते हुए क्षेत्र के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, लोगों के आंदोलन को देखते हुए जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि गेस्ट टीचर को उसी विद्यालय में तैनाती दी जाए, जहां पर वह पहले तैनात था। जीआईसी पीपली के जिस गेस्ट टीचर को छड़नदेव भेजा गया है उसे पीपली भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन


जीआईसी पीपली के स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष हर सिंह कठायत, पीटीए अध्यक्ष बंशीधर भट्ट के नेतृत्व में डीएम से मिलने पहुंचे लोगों के आंदोलन को विधायक विशन सिंह चुफाल ने भी समर्थन दिया। विधायक ने कहा कि जिले के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इसी कारण लोगों में असंतोष फैल रहा है और शिक्षण व्यवस्था चरमरा रही है।

गांव के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि गेस्ट टीचर को फिर से पीपली जीआईसी में तैनात नहीं किया गया तो अभिभावक उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में बहादुर सिंह धामी, पुष्कर सिंह कठायत, दीपक सिंह धामी, मदनमोहन भट्ट, वीरेंद्र कठायत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें