फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, चंपावत सेमीफाइनल में

Fri, 07 Dec 2018 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में गोल के लिए जूझते हॉकी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खेल निदेशालय के सौजन्य से आयोजित अंडर-16 वर्ष बालक हॉकी प्रतियोगिता में पौड़ी, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, ऊधम सिंह नगर, चंपावत की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला शनिवार अपरान्ह तीन बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन


देव सिंह मैदान में शुक्रवार को खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। पहले क्वाटर फाइनल मुकाबले में पौड़ी ने पिथौरागढ़ को 2-0 गोल से हराया। पौड़ी की ओर से शुभम भंडारी ने दोनों गोल किए। दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने देहरादून की ही टीम को 4-0 गोल से हराया। दीपक सिंह ने तीन और महेंद्र भंडारी ने एक गोल किया। तीसरे एकतरफा मुकाबले में ऊधम सिंह नगर ने नैनीताल को 6-0 गोल से हराया। लवेश, फैजहसन, शाहनवाज, ललित ने एक-एक और गौरव ने दो गोल किए।

चौथे मुुकाबला में चंपावत ने अल्मोड़ा को 7-0 से हराया। निर्णायक महेश्वर नेगी, विकास पंत, भानुप्रकाश अग्रवाल, मोहित रावत, अमित कटारिया रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि ओलंपिक संघ के जिला सचिव ललित पंत, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कै. धरम चंद, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी, हॉकी संघ के सचिव किशोर बाफिला, लीलावती जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, चंद्रमोहन सिंह, अशोक ठकुराठी, अजय गोबाड़ी, मोहित बिष्ट, गौरव पंत, नितिन उप्रेती, दिनेश बिष्ट, जगदीश प्रसाद, ललित प्रसाद, मदन मोहन आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें