लेलू खेल मैदान में गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्वर्गीय तरुण सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में पौंण ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। पौंण ने एकतरफा मुकाबले में नैनीसैनी को हराया।
लेलू खेल मैदान में प्रतियोगिता का मुकाबला नैनीसैनी और पौंण एफसी के बीच खेला गया। पहले हॉफ के शुरुआत में ही नैनीसैनी ने गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। पहले हॉफ के अंतिम समय में पौंण ने गोल कर 1-1 की बराबरी कर ली। दूसरे हॉफ में पौंण ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार दो गोल कर 3-1 की बढ़त बनाई, जो अंत तक जारी रही। नैनीसैनी अंतिम समय तक गोल के लिए संघर्ष करती रही। निर्णायक की भूमिका विजय थरकोटी ने निभाई। लाइनमैन नितिन इगराल, हिमांशु रावत रहे। इस मौके पर लेलू ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह थरकोटी, युवक मंगल दल अध्यक्ष सूरज सिंह अजगला समेत कई शामिल रहे।