जिला अस्पताल में टूटे बेंच पर बैठा युवक। संवादं
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में 15 दिनों से बेंच टूटा है। इसका आज तक सुधारीकरण नहीं हो सका है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है और वे टूटे बेंच में बैठने के लिए मजबूर हैं। अस्पताल में पीएमएस सहित अन्य चिकित्सक इस बेंच के पास से होकर गुजर रहे हैं लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी है। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने कहा कि जल्द ही टूटे बेंच को बदला जाएगा ताकि मरीजों को कोई परेशानी ना हो। संवाद