फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांच दिन बाद खुला जिला अस्पताल, उमड़े मरीज

Fri, 24 Oct 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पांच दिन के अवकाश के बाद जिला अस्पताल खुला। पहले दिन मरीजों की खासी भीड़ रही। दिवाली के बाद श्वास के मरीज बढ़ गए। बुजुर्ग श्वास की दिक्कत तो बच्चे वायरल फीवर से पीड़ित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मौसम में बदलाव के साथ ही दिवाली पर प्रदूषण बीमारी का बड़ा कारण है।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर बीते पांच दिन से जिला अस्पताल में अवकाश था। सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों को इलाज उपलब्ध हो रहा है। दिवाली के चलते मरीज कम संख्या में इलाज के लिए पहुंचे। छठे दिन अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ बढ़ गई। संवाद न्यूज एजेंसी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों की संख्या और बीमारी को लेकर पड़ताल की। शुक्रवार को ओपीडी 900 से अधिक रही। इसमें बुजुर्गों और बच्चों की संख्या अधिक रही। अधिकांश बुजुर्ग श्वास की दिक्कत से तो बच्चे वायरल फीवर से पीड़ित मिले।
भीड़ अधिक होने से पर्ची काउंटर के साथ ही चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। ऐसे में उन्हें पर्ची काटने और इलाज के लिए अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मौसम में बदलाव और दिवाली के बाद प्रदूषण अधिक होने से सांस और वायरल के मरीज बढ़े हैं। संवाद
विज्ञापन


पटाखों की आवाज से कान में दर्द शुरू
दिवाली के बाद कान के मरीजों की संख्या में भी उछाल आया है। ईएनटी सर्जन के पास अस्पताल खुलते ही 70 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक अधिकांश मरीज कान का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। बताया कि दिवाली पर पटाखों की तेज आवाज से कई लोगों के कानों में दिक्कत आई है। मरीजों ने कम सुनाई देने, कानों में आवाज गूंजने आदि दिक्कत बताई।
कोट
मौसम में बदलाव और दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने से श्वास और वायरल फीवर के मरीज बढ़े हैं। कान की दिक्कत के मरीज भी अधिक संख्या में अस्पताल पहुंचे। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें