फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 20 से लगेगा पासपोर्ट शिविर

Sat, 02 Aug 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर निगम सभागार में 20 अगस्त से पासपोर्ट शिविर का आयोजन होगा। पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन करने वालों को वेरिफिकेशन के लिए अल्मोड़ा या देहरादून की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन

नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि सीमांत जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग वर्षों से की जा रही है जो जरूरी भी है। इसके लिए गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं। सीमांत जिले के लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए अल्मोड़ा और देहरादून न जाना पड़े इसके लिए बीते दिनों विदेश मंत्री से जिले में ही शिविर लगाने का अनुरोध किया था। उनके प्रयास से अब यहां 20 से 22 अगस्त तक शिविर लगेगा। जो लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन करेंगें उनका वेरिफिकेशन जिले में ही होगा। इसके लिए उन्हें कहीं अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने जिले के लोगों ने पासपोर्ट बनाने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण कराने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें