फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: अब नैनीसैनी एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगा मडुवा और झिंगोरा, उत्तराखंड की संस्कृति की दिखेगी झलक

Mon, 23 Jun 2025 12:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

अब नैनीसैनी एयरपोर्ट पर यात्रियों को मडुवा, झिंगोरा, पहाड़ी राजमा, मसाले सहित हस्तशिल्प के उत्पाद भी मिलेंगे। प्रशासन के सहयोग से यहां हाउस ऑफ हिमालया स्टोर का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई अड्डे पर हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड का स्टोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब नैनीसैनी एयरपोर्ट पर यात्रियों को मडुवा, झिंगोरा, पहाड़ी राजमा, मसाले सहित हस्तशिल्प के उत्पाद भी मिलेंगे। प्रशासन के सहयोग से यहां हाउस ऑफ हिमालया स्टोर का संचालन शुरू हो गया है। इसके जरिये यात्रियों और पर्यटकों को स्थानीय उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे। सभी उत्पाद जीआई टैग युक्त हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ ही उत्पादकों को इनका उचित बाजार मिलेगा।

विज्ञापन


नैनीसैनी एयरपोर्ट पर हाउस ऑफ हिमालया स्टोर का संचालन शुरू हुआ है। सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने इसकी पहल की। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले के जैविक उत्पाद अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। इन उत्पादों को उचित बाजार मिल सके, इसके लिए एयरपोर्ट पर स्टोर का संचालन किया गया है।

इस पहल से स्थानीय किसानों, महिला समूहों, शिल्पकारों और लघु उद्यमियों के उत्पादों को नई पहचान और उचित बाजार मिलेगा। लोकल को ग्लोबल बनाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। स्टोर में मडुवा, झिंगोरा, पहाड़ी राजमा, हर्बल चाय, पहाड़ी मसाले, शहद, बेरी उत्पाद, एरोमा तेल, ऊनी हस्तशिल्प आदि उत्पाद उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड की संस्कृति की दिखेगी झलक
ग्रामोत्थान के जिला परियोजना प्रबंधक प्रतीम भट्ट ने कहा कि लघु उद्योग स्थापित करने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर युवाओं और महिलाओं का सशक्त बनाना उद्देश्य है। हाउस ऑफ हिमालय स्टोर स्थानीय उद्यमियों की आमदनी बढ़ाने का माध्यम बनने के साथ ही देश-विदेश से सीमांत जिले में पहुंचने वाले यात्रियों, पर्यटकों को उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाएगा। हस्तशिल्प उत्पादों के जरिए पर्यटक यहां की संस्कृति को जान सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें