फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे भूखे-प्यासे बस में फंसे रहे लखनऊ जाने वाले यात्री

विज्ञापन
इृ्यारदेवी के पास मलबा आने से फंसे विधायक हरीश धामी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
निर्माणाधीन ऑलवेदर रोड पर रविवार रात इग्यारदेवी के पास पहाड़ी खिसककर सड़क पर आ गई। इसके चलते घंटों वाहन नहीं चले। मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले अधिकतर वाहनों को 10 किमी वापस ऐंचोली आकर तोली रूट से जाना पड़ा। इस रूट पर रोडवेज की लखनऊ जा रही बस फंस गई। इसके चलते बस में सवार करीब 40 यात्रियों को पांच घंटे भूखे-प्यासे रहना पड़ा। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन

हल्द्वानी जा रहे धारचूला के विधायक हरीश धामी भी सड़क बंद होने से फंसे रहे। बाद में विधायक धामी तोली रूट से गए। उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने इग्यारदेवी पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सावधानी पूर्वक मलबा हटाने और खतरे वाले स्थल पर आवाजाही के दौरान यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा।
रविवार रात करीब तीन बसे इग्यारदेवी के पास पूरी पहाड़ी खिसककर सड़क पर आ गई। सुबह मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहन रास्ते में खड़े हो गए। इसके बाद एनएच खंड ने जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। सुबह करीब साढ़े छह बजे कुछ समय के लिए सड़क खुली। सड़क खुलने के बाद रोडवेज की हल्द्वानी जाने वाली बस के साथ ही केमू की बसें और जीपें निकलीं। इसके बाद सड़क पर फिर मलबा आ गया। पहाड़ी के लगातार खिसकने से सड़क नहीं खुल सकी। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में वाहनों को वापस 10 किमी ऐंचोली आकर तोली रूट से जाना पड़ा। बड़ी बस होने से लखनऊ जाने वाली बस तोली रूट से नहीं जा सकी। सुबह नौ बजे स्टेशन से चली बस पांच घंटे तक इग्यारदेवी में फंसी रही।
विज्ञापन

बस में सवार 40 से अधिक यात्रियों को भूखे प्यासे बस में बैठने को मजबूर रहना पड़ा। दोपहर दो बजे यात्रियों को बसों की अदला बदली के जरिये दूसरी ओर भेजा गया। मैदानी क्षेत्रों से आने वाली सब्जियां, खाद्यान्न, गैस वाहन के साथ ही सेना के वाहन भी मार्ग में ही फंसे रहे। शाम के समय कुछ समय के लिए मलबा हटने पर मैदानी क्षेत्रों से आई बसों को पिथौरागढ़ भेजा गया। इन बसों के यात्री अन्य वाहनों से पिथौरागढ़ पहुंचे।
तोली रूट में जाम में फंसे वाहन
पिथौरागढ़। इग्यारदेवी में मलबा आने से वाहनों का संचालन तोली रूट से किया गया। इसके लिए ऐंचोली में एक पुलिस का जवान भी तैनात किया गया था। तोली रूट सिंगल लेन होने और दोनों ओर से एक साथ वाहनों का दबाव पड़ने से जाम लग गया। दो घंटे से भी अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान जीपों में सवार यात्रियों को भी खासी फजीहत झेलनी पड़ी।
बाल-बाल बचा जेसीबी चालक
पिथौरागढ़। इग्यारदेवी में दिन में दो बजे मलबा हटाने के दौरान पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिर गया। इससे जेसीबी चपेट में आने से बाल-बाल बची। सुबह से अपराह्न तीन बजे से जितना मलबा साफ किया जाता रहा उतना ही मलबा फिर सड़क पर गिर रहा था। इससे सड़क नहीं खुल सकी।
पूरी पहाड़ी दरक गई है। लगातार मलबा गिर रहा है। यदि पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरना बंद नहीं हुआ तो सोमवार को इग्यारदेवी से यातायात बंद रखा जाएगा। तोली रूट से ही वाहन संचालित होंगे। - एलडी मथैला, ईई, एनएच खंड।

ऑलवेदर सड़क में इग्यारदेवी के जान जोखिम में डालकर आवागमन करते यात्री। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

सड़क बंद होने से इग्यारदेवी में बस के भीतर इंतजार करते लखनऊ जाने वाले यात्री। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें