फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों को छोड़ने कन्नौज और यूएसनगर गई रोडवेज की बसें

Fri, 12 Apr 2019 11:12 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बसों में सवार होते यूपी से आए होमगार्ड व अन्य बलों के जवान। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लगाई गई पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की 43 बसें सुरक्षा बलों के जवानों को छोड़ने कन्नौज सहित विभिन्न शहरों को रवाना हो गई हैं। अधिकांश बसों के चुनाव ड्यूटी में होने से रोडवेज स्टेशन में शुक्रवार को भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो के पास 63 बसें हैं। इनमें से 43 बसों को प्रशासन ने लोक सभा चुनावों के लिए हायर कर लिया था। पांच अप्रैल से यह बसें सुरक्षा बलों के जवानों को लाने के लिए यूपी सहित विभिन्न शहरों में गई थी। इसके बाद मैदानी रूटों में गिनी चुनी बसें शेष रह गई थी। चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी बसें जवानों को छोड़ने के लिए रवाना हो गई।

शुक्रवार को कन्नौज, उधमसिंह नगर, नैनीताल सहित विभिन्न शहरों के लिए होमगार्ड, पीआरडी सहित अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को लेकर रवाना हुईं। बसों की कमी के कारण मैदानी रूटों के लिए भी अधिकांश यात्री जीपों से सफर कर रहे हैं। यह बसें 14 अप्रैल तक वापस मुख्यालय पहुंचेंगी। इसके बाद ही यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें