फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रोडवेज बसें लौटने से यात्रियों को मिली राहत

Thu, 25 Apr 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई रोडवेज डिपो की सभी बसें वापस लौट आई हैं। बसों के डिपो में लौटने के बाद यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो की 36 बसों को लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था। चुनाव से पूर्व बसों को सुरक्षा बलों के जवानों को लाने और मतदान के बाद जवानों को पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में भेजा गया था। पिथौरागढ़ डिपो पहले से ही बसों की कमी से जूझ रहा है। डिपो में मात्र 58 बसें हैं। इनमें से भी अधिकांश बसें पुरानी और जर्जरहाल हो चुकी हैं। अधिकांश बसों के चुनाव ड्यूटी में लगने से स्थानीय रूटों के साथ ही दिल्ली, देहरादून जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तक चुनाव ड्यूटी पर लगाई गई सभी बसें वापस पहुंच गई। बसों के चुनाव ड्यूटी से वापस आने के बाद लोगों को राहत मिली है। बसों के आने के बाद पूर्व की तरह सभी रूटों में सेवा शुरू हो गई है। एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए परिवहन निगम की 36 बस और मतदान पार्टियों लाने और ले जाने के लिए हायर किया गया था। बसों के आने के बाद उन्हें पूर्व की तरह संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें