फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जाखनी और कृष्णापुनी में जल्द बनेंगी पार्किंग

Sat, 02 Aug 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जल्द ही नगर में दो बहुमंजिला पार्किंग अस्तित्व में आएंगी। जाखनी और कृष्णापुरी में 22 करोड़ रुपये से बनने वाली इन पार्किंग में 241 वाहन पार्क होंगे। वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क पर पार्क करने के लिए मजबूर नहीं होंगे। इससे जाम की समस्या का भी समाधान होगा।
विज्ञापन

नगर में वाहनों के दबाव के सापेक्ष पार्किंग का अभाव है। हर रोज नगर में जिले के विभिन्न हिस्सों से तीन हजार से अधिक वाहन पहुंचते हैं। पार्किंग न होने से वाहन चालकों के लिए वाहनों को सड़क किनारे पार्क करना मजबूरी है। यह वाहन आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। अब तक नगर में 250 वाहन क्षमता की चार पार्किंग अस्तित्व में हैं। पार्किंग की कमी से वाहन स्वामी और चालकों को खासी दिक्कनों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
एक साल पूर्व नगर के जाखनी में 1.72 और कृष्णापुरी में 20.43 करोड़ रुपये से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ। इनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही दोनों पार्किंग अस्तित्व में आएंगी और इनका संचालन शुरू होगा। कृष्णापुरी में बनने वाली पार्किंग में 118 छोटे वाहन, नौ बस और 45 दो पहिया वाहन पार्क होंगे। जाखनी में बनने वाली पार्किंग की क्षमता 69 वाहनों की होगी। संवाद
विज्ञापन

सड़कों पर वाहन पार्क करना पड़ा भारी
नगर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने पर वाहन चालकों के लिए सड़कों के किनारे वाहनों को पार्क करना मजबूरी है। ऐसे में उन्हें नियमों की मार भी सहनी पड़ रही है। नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने पर चालकों का चालान हो रहा है। बीते एक महीने में पुलिस ने नगर के भीतर सड़कों के किनारे वाहन पार्क करने पर 450 चालकों का चालान किया।
कोट
पार्किंग का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्द ही इनका संचालन होगा। वाहन चालकों को इससे खासी राहत मिलेगी और नगर में जाम की समस्या का भी समाधान होगा। - पंकज कुमार, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें