फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में नहीं शुरू हुई बहुउद्देशीय पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान के पास 22 करोड़ की लागत से बहुमंजिली पार्किंग का निर्माण 2020 में पूरा हो चुका है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सितंबर में इसका लोकार्पण किया था। इस पार्किंग में करीब तीन सौ वाहन खड़े किये जा सकते हैं। इसमें पार्किंग व्यवस्था शुरू न होने से नगर में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पूर्व में पुलिस ने नई पार्किंग व्यवस्था लागू की थी। इसके बाद नगर में मुख्य चौराहों पर दस वाहनों को खड़े होने की अनुमति थी। शेष वाहन घुपौड़, चंडाक रोड, बहुमंजिला पार्किंग में खड़े करने की अनुमति दी। नंबर आने पर ही वाहन टैक्सी स्टैंड में आते थे। इससे नगर में जाम की समस्या में कमी आई थी, लेकिन बहुमंजिली पार्किंग में रिपेयरिंग का काम शुरू होने के कारण टैक्सी वाहनों को अब पार्क नहीं किया जा रहा है। इसके चलते फिर से नगर में जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई है। टैक्सी यूनियन भी नई पार्किंग व्यवस्था के विरोध में एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के तबादले के बाद विरोध में आ गया है।
सड़कों पर कई जगह आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से फिर से जाम लगने लगा है। इससे आम लोगों के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। लाश घर रोड पर तो सड़कों पर इतने वाहन खड़े रहते हैं कि दुकानदार भी परेशान हैं। सड़कों पर वाहन खड़े होने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने बताया कि बहुमंजिली पार्किंग के निचले तल में टैक्सी वाहनों को पार्क करने के लिए जगह मिलनी चाहिए। पार्किंग के लिए जगह मिलने के बाद नगर में जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुमंजिली पार्किंग के हस्तांतरण की कार्यवाही गतिमान है। हस्तांतरण की कार्यवाही पूरी होते ही पार्किंग व्यवस्था शुरू की जाएगी।
- मनोज दास, ईओ पालिका
बहुमंजिली पार्किंग में टैक्सी वाहनों को निचले स्थल में पार्क करने के लिए स्थान दिया जाएगा। ऊपरी मंजिलों में निजी वाहन पार्क किए जाएंगे।
- राजेंद्र सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें