फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने राइंका राईआगर में की तालाबंदी

Mon, 10 Dec 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
बेड़ीनाग के राइंका राईआगर में तालाबंदी करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज राईआगर में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए स्कूल में तालाबंदी कर दी। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को भी घर भेज दिया। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से अभिभावक खासे नाराज हैं। उन्होंने 27 नवंबर को खंड शिक्षाधिकारी का भी घेराव किया था। उस वक्त शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया। लंबे अंतराल के बाद भी नियुक्ति नहीं होने से अभिभावकों का पारा चढ़ गया। विद्यालय में अगस्त 2016 को अंग्रेजी अध्यापिका की नियुक्ति हुई थी, लेकिन वो भी अवैतनिक अवकाश पर चल रही हैं।

अभिभावकों ने शीघ्र उक्त शिक्षिका को हटाकर नई नियुक्ति करने की मांग की है। विद्यालय में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र के पद रिक्त हैं। अभिभावकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 21 दिसंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो 22 दिसंबर से मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय पर बच्चों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे। तालाबंदी करने वालों में नवीन चंद्र, सुंदर लाल, रणजीत राम, ममता देवी, रेखा, नीमा, हेमा, सरिता, बसंती देवी, पुष्पा देवी, हीरा देवी, कमला, सुनीता, शीला, विमला, गंगा देवी, होशियार राम, नारायण राम, भवान राम, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन



राईआगर इंटर कॉलेज में हिंदी विषय में प्रवक्ता की नियुक्ति कर दी गई है। विद्यालय में भौतिकी, रसायन, गणित, जीव विज्ञान पद पर रिक्तियों की जानकारी और लंबे समय से अनुपस्थित चल रही अंग्रेजी की शिक्षिका की जानकारी मुख्य शिक्षाधिकारी के माध्यम से अपर शिक्षा निदेशक नैनीताल को भेजा गया है। -तरुण पंत, खंड शिक्षाधिकारी, बेड़ीनाग। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें