चंपावत। जिला अस्पताल में दो मई से 26 अगस्त तक मरीजों को 73,434 से अधिक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं। इस अवधि में पैरासिटामोल की मांग सबसे अधिक रही, ऐसा मौसमी बीमारियों के बढ़ने के कारण हुआ।
अस्पताल प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार, 34,431 पैरासिटामोल 500 एमजी टैबलेट वितरित हुईं। साथ ही 16,265 पैरासिटामोल 650 एमजी टैबलेट भी मरीजों को दी गईं। सिट्रीजीन की 9,597 और लिवोसिट्रीजीन की 7,010 टैबलेट भी उपलब्ध कराई गईं। संक्रमण के लिए 5,420 सेफिक्साइम टैबलेट और बच्चों के लिए 711 बोतल पैरासिटामोल सिरप वितरित हुआ।
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी आवश्यक दवाएं मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। तीन माह में मौसम में बदलाव और मौसमी बुखार के मामलों में वृद्धि के कारण पैरासिटामोल की खपत सबसे अधिक रही।