पिथौरागढ़ में आर्मी सप्लाई के पास लकड़ी से बने गार्ड रूम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बीते रविवार की देर शाम को आर्मी सप्लाई के पास गार्ड रूप में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा गार्ड रूम आग की चपेट में आ गया। घटना की सूचना फायर सर्विस को दी गई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने एमएफई से पंपिंग कर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र के मुताबिक आग की घटना से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया अराजक तत्वों ने यहां आग लगाई है, जिनका पता लगाया जा रहा है। टीम में लीडिंग फायरमैन महेश कनवा, महेंद्र सिंह, अशोक सिंह, कपिल मनराल, विपिन कुमार, सुनील कमार, रिचा शाह, लक्ष्मी शाह, काजल, कंचन, राजकौर, अंजलि, नरेंद्र गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।