फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने सील कीं गांवों की सीमाएं, प्रधान की अनुमति के बिना ना गांव में कोई आएगा और ना बाहर जाएगा

विज्ञापन
कोरोना से निपटने को लेकर चर्चा करते पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। कोरोना के मामलों के बढ़ने से ग्रामीण चिंतित हैं। ये महामारी गांव तक न पहुंचे, इसके लिए पिथौरागढ़ जिले के पीपली जिला पंचायत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायतों की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। अब बाहरी क्षेत्रों से आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना ग्राम प्रधानों की अनुमति के गांव में प्रवेश नहीं कर पाएगा। हर गांव में वार्ड सदस्य और स्वयंसेवी आने-जाने वालों पर नजर रखेंगे। बेड़ीनाग तहसील के अंतर्गत आने वाली पीपली जिला पंचायत के सदस्य दिवाकर सिंह रावल ने बताया कि इस समय कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस जिला पंचायत क्षेत्र में लगभग 25 ग्राम पंचायतें आती हैं। गांव तक कोरोना जैसी महामारी का प्रसार न हो इसको देखते हुए ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आपसी सहमति के बाद सभी ग्राम पंचायतों की सीमाएं सील कर दी हैं। बिना ग्राम प्रधान कि अनुमति के न कोई गांव से बाहर जा सकेगा और ना ही गांव में प्रवेश कर सकता है। इसके लिए सभी गांवों के वार्ड मेंबर और स्वयं सेवकों को जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्र की समस्त बाजारों में दुकानों के खुलने का समय सुबह सात बजे से 12 बजे कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर चाय की दुकानें भी बंद कर दी हैं। नियमों का पालन न करने वालों की शिकायत शासन प्रशासन से की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य रावल ने बताया कि किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने के लिए सभी ग्राम प्रधान एक दूसरे की मदद करेंगे और एकजुट होकर काम करेंगे। यह भी तय हुआ है कि क्षेत्र में किसी भी ग्राम प्रधान ने अगर नियम नहीं माना तो क्षेत्र के समस्त पंचायत प्रतिनिधि ऐसे प्रधानों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें