मुनस्यारी में पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़।)। जिले में पंचायत प्रतिनिधियों ने धारचूला-मुनस्यारी के आपदा प्रभावितों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए। प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 100 करोड़ रुपये का पैकेज देने की मांग की।
मंगलवार को पंचायत पंचायत प्रतिनिधियों ने मैं मुनस्यारी हूं के बैनर तले सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि आपदा के 20 दिन बाद भी मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर आपदा प्रभावितों का हाल तक नहीं जाना। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान की भरपाई व सुरक्षात्मक कार्य करने के लिए 100 करोड़ रुपये का पैकेज देने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर स्थायी एसडीएम की तैनाती करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कोविड संक्रमण फैलाने वाले पिथौरागढ़ के निजी अस्पताल मालिक और नोडल अधिकारी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आपदा में बंद सभी सड़कों को भी खोलने की भी मांग की है।
इस मौके पर जोहार विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह धर्मशक्तू, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू पांगती, केदार सिंह मर्तोलिया, बीना नित्वाल, कौशल्या, खुशाल सिंह ज्योष्ठा, रघुनंदन सिंह रावत, राजेंद्र गनघरिया, पुष्कर नित्वाल, हरीश चिराल, जीतू ज्येष्ठा, राजू सेमिया, देवेंद्र सिंह देवा मौजूद रहे।