फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक के तबादले से भड़के चहज क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। चहज क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह बिष्ट का स्थानांतरण चौपाता के लिए हो गया है। इससे पंचायत प्रतिनिधि नाराज हैं। क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है। उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया को भेजे गए ज्ञापन में चहज की ग्राम प्रधान बबीता जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र, प्रदीप गिरी, नीमा देवी, शोभा देवी, मुन्नी देवी सहित क्षेत्र के तमाम पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि इस समय कोरोना महामारी के फैलने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में जो क्वारंटीन केंद्र बने हैं उनमें राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के साथ ही नियमित देखरेख भी की जा रही है। उनकी कार्यप्रणाली से पूरे क्षेत्र की जनता संतुष्ट है। लॉक डाउन के बावजूद उनका स्थानांतरण चौपाता के लिए कर दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि राजस्व उपनिरीक्षक का स्थानांतरण न रोका गया तो भविष्य में प्रशासन को किसी भी तरह का सहयोग देने में असमर्थ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें