फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सिलिंडर चोर पकड़े, आठ सिलिंडर भी बरामद

विज्ञापन
सिलिंडर के साथ पकड़े गए चोर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घरों के ताले तोड़कर सिलिंडर चोरी करने वालों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिंक रोड निवासी अभिमन्यु खत्री, जगदंबा कॉलोनी निवासी सीमा देवी, चन्द्र सिंह चौहान निवासी केदार कॉलोनी एवं प्रभाकर पंत के घरों से चोरों ने सिलिंडर चोरी कर लिए थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रोहित कुमार पुत्र श्री नरेश कुमार निवासी नया बाजार पिथौरागढ़, मूल निवासी-सिलौनी वड्डा पिथौरागढ़, मुजम्मिल अंसारी पुत्र वसीम अंसारी निवासी कृष्णापुरी एवं अजय कोहली पुत्र प्रेम राम निवासी बिण थाना कोतवाली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ सिलिंडर बरामद किए। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई धीरज टम्टा, कांस्टेबल होशियार सिंह, संजय सिंह, रवीन्द्र कुमार शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें