फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर की सुरक्षा दीवार गिरी

Wed, 24 Feb 2016 10:33 PM IST
महेंद्र जंगपांगी/अमर उजाला, थल /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जूना अखाड़े के भवन के लिए की जा रही खुदाई के दौरान ठीक उसके ऊपर स्थित बलतिर पंचायत घर की सुरक्षा दीवार गिर गई। पंचायतघर का आंगन ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन


इन दिनों थल में स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े में भवन निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा है। खुदाई के कारण बुधवार की सुबह ठीक उसके ऊपर स्थित बलतिर गांव के पंचायत घर की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई। पंचायत घर को काफी नुकसान पहुंचा है। पंचायतघर की दीवार में दरार आ गई। अखाड़ा बागेश्वर के जूना अखाड़ा के अधीन संचालित है। दीवार गिरते समय नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जबरदस्त हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


दीवार गिरने के बाद ग्राम प्रधान महिराज सिंह भैंसोड़ा ने बागेश्वर अखाड़े के महंत शंकर गिरी को फोन कर गलत तरीके से खुदाई करने पर नाराजगी जताई। कहा कि अखाड़ा नुकसान की भरपाई नहीं करता है तो अखाड़े के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर दिया जाएगा। इस पर महंत ने थल पहुंचने की बात कही। महंत शंकर गिरी दोपहर करीब 12 बजे थल पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान को 15 दिन के भीतर दीवार का निर्माण करने और भवन को खतरा होने पर उसकी भरपाई करने के संबंध में लिखित दिया। इस पर ग्राम प्रधान और गांव के लोग मान गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें