बेड़ीनाग में बैठकी होली प्रस्तुत करते लोग। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग के खितोली में बैठक होली की धूम मची है। यहां होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैठक होली को सुनने के लिए लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं।
नगर पंचायत के खितोली में बैठक होली का आयोजन किया गया। इसमें होल्यरों ने हारमोनियम तबले के साथ रात भर राग धमार, श्याम कल्याण, काफी, जंगला काफी और कई अन्य रागों में होली प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
होल्यारों ने गणेश वंदना, शिव वंदन और ‘पैलागौ कर जोरी सजना हम से खेलो ना होली’ प्रस्तुत की। इस मौके पर हिमांशु पंत, तरुण पांडेय, ख्याति पंत, राजेश पंत, मुकुल पंत, तरुण पांडेय, दीप पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, हरिनंदन जोशी ,बृजेश रावल, जीवन पंत, भगवती प्रसाद पाठक आदि रहे।