चौखुटिया सीएचसी में पहुंची आक्सीजन प्लांट की मशीनें
- फोटो : ALMORA
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में 600 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता के ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट (ओजीपी) का निर्माण शुरू हो गया है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद जिला अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 800 एलपीएम हो जाएगी। वहीं बेस अस्पताल में 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी जोरों पर है।
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से जिला अस्पताल के प्रांगण में 600 एलपीएम ओजीपी का निर्माण किया जा रहा है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों का पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहेगी। निर्माण पूरा होने के बाद अस्पताल प्रबंधन के पास ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 800 एलएमपी हो जाएगी। इससे करीब 80 मरीजों को बेड तक ऑक्सीजन मिल सकेगी।
अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा। आठ ब्लॉकों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग उपचार के लिए यहां आते हैं। यह प्लांट लगने के बाद ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत होगी। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग महिला अस्पताल में प्लांट की तैयारी में था लेकिन किसी कारणवश उसका निर्माण वहां नहीं हो सका।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. केसी भट्ट ने बताया कि मई में भी 200 एलपीएम क्षमता का प्लांट का लगाया जा चुका है। इससे 20 बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।